नई दिल्ली 02 जून । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। देश के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियों का ऐलान हुआ है। इन भर्तियों के जरिए 7वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। नीचे जानिए आज की टॉप-5 सरकारी भर्तियों के बारे में, जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं:
1. होमगार्ड भर्ती 2025 (झारखंड)
- कुल पद: 1614
- योग्यता: 7वीं या 10वीं पास
- आवेदन प्रारंभ: 15 जून 2025
- अंतिम तिथि: 30 जून 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: rportalhg.egovran.in
- विभाग: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी
2. इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती 2025 (IOCL)
- कुल पद: 1770
- योग्यता: संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या स्नातक
- अंतिम तिथि: 2 जून 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: iocl.com
- विभाग: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
3. टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2025 (बिहार)
- कुल पद: 942
- आवेदन प्रारंभ: 26 मई 2025
- अंतिम तिथि: 25 जून 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: zp.bihar.gov.in
- विभाग: बिहार पंचायती राज विभाग
4. आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 (बिहार)
- कुल पद: 2619
- योग्यता: आयुर्वेदिक, यूनानी या होम्योपैथिक डिग्रीधारक
- आवेदन प्रारंभ: 26 मई 2025 (सुबह 10 बजे)
- अंतिम तिथि: 15 जून 2025 (शाम 6 बजे)
- आधिकारिक वेबसाइट: shs.bihar.gov.in
- विभाग: स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार
5. एनएमडीसी भर्ती 2025
- कुल पद: 995
- पद: फिटर, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य तकनीकी पद
- स्थान: किरंदुल, बचेली (छत्तीसगढ़) व डोनिमलाई (कर्नाटक)
- आवेदन प्रारंभ: 25 मई 2025 (सुबह 10 बजे)
- अंतिम तिथि: 14 जून 2025 (रात 11:59 बजे)
- आधिकारिक वेबसाइट: nmdc.co.in
- विभाग: नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC)
नोट : उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ लें।