Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 15 अप्रैल । भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में भव्य बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का संयोजन भाजयुमो के जिला शोध प्रमुख एवं सभासद राज वार्ष्णेय द्वारा किया गया। बाइक यात्रा का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह चौहान ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया। यह यात्रा बगिया बारहसैनी से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः बगिया बारहसैनी पर समाप्त हुई। इस यात्रा में प्रमुख रूप से ब्रजेश सिंह चौहान, विपिन कुमार लाल, अमन गुप्ता, राज वार्ष्णेय, सोमेश यादव, प्रिंस ठाकुर, शैलेश प्रताप सिंह, दीपेश कुमार, अभिषेक वर्मा, राहुल महाकाल, राजा ठाकुर, वैभव गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, रवि कुशवाह, हीरा गोएंका, गौरव सुपारी, मोहन वार्ष्णेय, मयंक उपाध्याय, सजल पंडित, देवदत्त उपाध्याय, हर्ष गुप्ता, पंकज यादव, श्वेतांत दीक्षित, दीपक यादव, चंदू गुप्ता, चिराग राणा, केशव सोनी, हनी ठाकुर, प्रियांशु पाराशर सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page