हाथरस/हसायन 03 जून | हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर ग्राम पंचायत के माजरा गांव राम नगरिया में ससुराल आए दामाद की मृत्यु हो गई। युवक का शव मौह स्थित खेत में पड़ा मिला। मृत्यु का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटावा के थाना भरथना गांव विरौदी निवासी भानु प्रताप बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी कुछ दिनों से बच्चों के साथ अपने मायके गांव राम नगरिया रह रही थी। गुरुवार को भानु ससुराल आ गया। शुक्रवार शाम युवक ससुराल से चला गया। कुछ देर बाद ससुरालीजनों को पता चला कि वह बेहोशी की हालत में मौह स्थित एक खेत में पड़ा है। स्वजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर पुलिस ने मृत्यु की कारण जानने के लिए शव काे पोस्टमार्टम भेज दिया। कोतवाल गौरव सक्सेना ने बताया कि मृतक ने शराब का सेवन कर लिया था। गर्मी अधिक हाेने से उसकी मृत्यु हो गई।