हाथरस 18 जनवरी | अलीगढ़ जनपद में यूपी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। वही एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भइया व अलीगढ जिले के सांसद सतीश गौतम भी विशिष्टत अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में हो रहे विकास को लेकर चर्चा की गई। वही इस कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल के साथ साथ प्रदेश व देश के कई उधोगपतियो ने भी शिकरत की। मन्त्री संदीप सिंह, सांसद एटा राजू भइया व सांसद अलीगढ सतीश गौतम ने उधोगपतियो की समस्याओं व विकास को लेकर चर्चा की। वही कार्यक्रम में हाथरस जिले से उधोग जगत से जुड़े स्पाइसी दावत रेस्टोरेंट के संचालक करन शर्मा, मयंक शर्मा व के एम हींग उधोग के संचालक मुकेश कोठारी व आरोग्य जीवन क्लिनिक के संचालक डॉ विष्णु यादव को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।