सादाबाद 22 जनवरी । एसपी के आदेश, एएसपी के निर्देश पर रविवार को कस्बे में पुलिस द्वारा यातायात माह के अंतर्गत सीओ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी बाइक जागरूकता रैली का हिस्सा रहे। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बाइक जागरूकता रैली मुख्य बाजार सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से ऊपर निकाली गई। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। यातायात नियमों के पालन के सम्बंध में बाइक रैली के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने जनता से अपील करते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय कभी भी तीन सवारी न बैठायें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने। चार पहिया वाहन चलाते समय चालक तथा अगली सीट पर बैठने वाला व्यक्ति सीट बेल्ट अवश्य लगाये। बिना नम्बर के वाहन न चलाये। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बात न करें। निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन न चलायें। शराब पीकर वाहन कभी न चलायें, जिससे अपने आपको एवं अपनों को सुरक्षित रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाले जुर्माने से बचने की सलाह दी गई।