Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जून । मानव सेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य बनाकर कार्य कर रही नया नजरिया नई राह संस्था लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था अपने संकल्प ‘मानव सेवा’ को साकार करते हुए छोटे से छोटे सेवा कार्य को भी पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ संपन्न करने का प्रयास कर रही है।

दान-पुण्य और धार्मिक आस्था के पावन माह पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत संस्था द्वारा निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस पवित्र माह के प्रत्येक बड़े मंगलवार को किसी न किसी सेवा कार्य का आयोजन करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में पुरुषोत्तम मास के छठे मंगलवार के अवसर पर नवग्रह मंदिर परिसर में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान बाबा को श्रद्धापूर्वक पूड़ी-सब्जी का भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मंदिर में आए श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पूड़ी-सब्जी प्रसाद का वितरण किया गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान संस्था के सभी सदस्य तन, मन और धन से समर्पित भाव के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के सेवा भाव की प्रशंसा की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में दीप्ति अग्रवाल, मीनू गर्ग, नीतू खेमका, पूनम खेमका, पिंकी भाभी, सीमा गोयल और सारिका बंसल सरोज शर्मा भारती गोयल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान नमिता अग्रवाल और नीलम अग्रवाल सहित संस्था के अन्य कई प्रमुख सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page