Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 जून । कस्बे के मोहल्ला मुकेर खाना नई बस्ती के रहने वाले सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इससे समाज और राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से गांव गीगला के रहने वाले सर्वेश कुमार कुलश्रेष्ठ सालों तक सादाबाद तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे। सेवाकाल के अंतिम दिनों में पदोन्नति पाकर उन्होंने मथुरा जिले में नायब तहसीलदार के रूप में सेबाएं दी। समाजसेवी श्री कुलश्रेष्ठ का बीते कुछ समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। सोमवार की देर रात हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में दो बेटे और तीन पौत्र, एक पौत्री है। मंगलवार को उनके पैतृक गांव में भारी भीड़ के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र दस्तावेज लेखक संजय कुलश्रेष्ठ ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page