Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 जून । आज महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के सभागार में “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित नवीनतम प्रावधानों, तकनीकी बदलावों तथा व्यापारी हितों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए नियम 14A के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, GST 2.0 के तहत किए गए सुधारों, जीएसटी रिटर्न, रिटर्न नॉन-फाइलर संबंधी प्रावधानों, समाधान योजना, GST सुविधा केंद्र एवं तकनीकी परिवर्तनों के साथ-साथ व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को कर नियमों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल एवं सहज तरीके से समझाया।

संवाद कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं विसंगतियों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विभागीय अधिकारियों ने व्यापार सुगमता, करदाता सेवाओं के विस्तार तथा व्यापारी हितों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में आर. के. सिंह, उपायुक्त राज्य कर खंड-01, हाथरस, मयंक जैन, सहायक आयुक्त खंड-01,  हरिनाथ यादव, खंड-02, नीरज कुमार, राज्य कर अधिकारी खंड-01, दीपक, वरिष्ठ सहायक सहित विभागीय कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सहभागिता की। वहीं व्यापारिक संगठनों की ओर से विपिन अग्रवाल (नगर अध्यक्ष), अनुपम जिंदल (महामंत्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सादाबाद), सुरेश अग्रवाल (जिला अध्यक्ष, फैम), एडवोकेट अंकुर गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, संजीव शर्मा, सीए रजत गोयल, प्रवीण अग्रवाल, सनी वर्मा सहित सादाबाद के अनेक सम्मानित व्यापारी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विभाग एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और सहयोग की भावना के साथ हुआ। उपस्थित व्यापारियों ने इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page