Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 जून । विकासखंड क्षेत्र के गाँव नगला मानधाती में गौशाला में पहुचे गौरक्षकों से डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधीके द्वारा छुट्टा सांड की तरह घुम रहे हो,इसी बात से कुपित आक्रोशित होकर नौक झौंक हो जाने के बाद मंगलवार नौ जून को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ओसी कलैक्ट्रेट को गौरक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। उक्त मामले में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुचकर गौ सेवकों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए अवगत कराया है कि सात जून दिन रविवार को दोपहर गौ सेवक जतिन कुमार व अनमोल गुप्ता, व उर्वेश पाठक गौशाला नगला मानधाती व ग्राम जरैरा में गौ सेवा करने के लिये पहुंचे।तो वहा के कुछ कर्मचारी मृत गायों के शवों को भूमिगतकर रहे थें गौ सेवको द्वारा उक्त कर्मचारियों से मृत गायों के बारे में जानकारी की तो उनके द्वारा बताया गया कि डा.पीयूष कुमार लगभग दस दिनों से गौशाला नही आ रहे है।केवल एक ड्रेसर मनीष आता है। जो कि गायो के इलाज करने में असमर्थ है। जव इस कृत्य की जानकारी सी.वी.ओ.को फोन द्वारा दी गयी तो उन्होनें आश्वाशन दिया कि मैं इसके वारे में जानकारी करता हूँ। उसके पश्चात गौ सेवको द्वारा सोशलमीडिया एप एक्स पर शिकायत की गयी उसके पश्चात ब्लाक हसायन से एक टीम ग्राम नगला मानधाती की गौशाला पहुंची तथा बी.डी.ओ. के द्वारा हम सभी गौ सेवकों को गौशाला में बुलाया गया तथा हम गो सेवको को आश्वाशन दिया गया कि गौमाता की मृत्यु के जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी जो भी होगें उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उसके पश्चात डा० पीयूष द्वारा हम गौ सेवको से कहा कि आपको उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से मुलाकात करनी है तो कुछ देर रूकों उसके पश्चात उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधी मौके पर आये तथा आते ही हम गौसेवको देखकर भडक गये और गाडी से उतरते ही अभद्र भाषा के प्रयोग करते हुये कहा कि तुम गौ सेवक (खुला सॉड) की तरह घूम रहे हो यहाँ किसकी अनुमति से आये हो इसी दौरान वहां पहुचे मीडिया कर्मियों से भी अप शब्द कहने लगे तथा कहने लगे कि आपको वीडियो बनाने की अनुमति किसने दी तथा हम गौ सेवको पर आरोप लगाते हुये बोले आपकी वजह से गौ वंशो की मृत्यु हो रही है। मैं आप लागों का ऐसा इन्तजाम करूगा तुम्हारी गौ सेवा तुम्हारे अन्दर घूस दूगाँ मैं अपनी नोकरी अपनी हथेली पर लेकर घुमता हूँ मुझे किसी डी.एम.सी.एम.से डर नहीं लगता। ये सारी घटना गौशाला में लगे सी०सी०टी० कैमरा में केद है। डा.कैलाश चन्द्र लोधी के व्यवहार एव अपशब्दो से हम सभी गौ सवकों में भारी आक्रोष व्याप्त है उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सिकंद्रराऊ द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंद्रराऊ को झूठी शिकायत एव गौ सेवको के ऊपर गलत आरोप लगाकर झुठे केस में फसाने की योजना बना रहे थे तभी गौ सेवक गौशाला के वाहर धरना पर बैठ गये जिसकी जानकारी उप जिलाधिकारी  सिकंद्रराऊ आदि को दी गयी जिसमें एक गौ सेवक अनमोल गुप्ता की तवियत खराव हो जाने के उपरान्त हॉस्पीटल में भर्ती करना पड़ा।सभी गौ सेवकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर उक्त डा० केलाश चन्द्र लोधी के व्यवहार एव अपशब्दों, डा.पीयूष कुमार की लापरवाही के विरूद्ध तीन दिन के अन्दर कानूनी कार्यवाही की जाएऔर गौ सेवकों की जान माल की सुरक्षा / झूठे मुकददमें फसाने से रोके जाने के आदेश पारित करने की मांग करते हुए न कार्यवाही होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page