Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जून । आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने योगाभ्यास के लिए निर्धारित स्थल, योगाचार्यों के मंच, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। ऐसे में कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पहले से ही बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर ली जाएं ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भव्य, सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page