Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जून । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से काशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ ने जानकारी देते हुए बताया कि महौ चिकित्सीय टीम द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क उपचार एवं दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी की गईं। इनमें 7 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 7 व्यक्तियों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच, 3 लोगों की एचआईवी जांच, 3 की हेपेटाइटिस-बी जांच, 3 की सिफलिस जांच, 4 लोगों की मलेरिया जांच तथा 2 व्यक्तियों की डेंगू जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page