हाथरस 09 जून । जनपद में आबकारी विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी टीम ने सादाबाद राया बस स्टैंड, सादाबाद-जलेसर रोड, मीताई, बुलगढ़ी, बिसाना, लुहेटा, मुरसान सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए अभिलेखों से मिलान किया गया। इसके साथ ही दुकानदारों को पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाए, जिससे पारदर्शिता एवं राजस्व संरक्षण सुनिश्चित हो सके। कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-3 अलीगढ़ प्रभार सहित आबकारी विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ऐसे प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफल
June 9, 2026
न्यायालय ने चोरी के मामले में सजा
June 9, 2026
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने
June 9, 2026
हसायन : विद्युत कटौती को लेकर उपभोक्ताओं
June 9, 2026
हसायन : जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर गौ
June 9, 2026
Weather
Hathras
8:20 pm,
Jun 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























