सिकंदराराऊ (हसायन) 24 मई । कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला अडू में एक युवती ने अपने प्रेमी युवक के घर पर पहुंचकर जमकर शोर शराबा करते हुए हंगामा मचा दिया।युवती ने अपने प्रेमी युवक के परिजनों पर गाली गलौज मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए डायल एक सौ बारह पर लखनऊ पुलिस मुख्यालय को घटना की जानकारी देकर फोन कर सूचना देकर अवगत कराया।डायल एक सौ बारह पुलिस टीम को लखनऊ डायल एक सौ बारह मुख्यालय से ईवेंट प्राप्त होने पर घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पर तैनात पुलिस कर्मियो ने गांव पहुंचकर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।डायल एक सौ बारह पुलिस टीम के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई जानकारी के मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर गांव पहुंच गई।गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती से कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद संबंध स्थापित होने के बाद युवक ने पहली प्रेमिका युवती को छोड़कर दूसरी व तीसरी युवती को अपने प्रेम जाल के प्रपंच में फंसाकर रिलेशनशिप में रहने के बाद अब चौथी युवती से ढाई साल तक रिलेशनशिप में रहने के दौरान चौथी युवती से मंदिर में शादी कर फरार हो गया।उक्त युवती कुछ दिन पहले भी गाँव आई थी और हसायन कोतवाली में पहुंचकर प्रेमी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।प्रेमिका युवती के कोतवाली में अपने प्रेमी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दिए जाने के दौरान कोतवाली पुलिस ने मामले को समझा बुझाकर शांत कर दिया था।अब युवती को अपने प्रेमी के बारे में किसी चौथी युवती के साथ शादी कर ली है।अपने प्रेमी पति के द्वारा किसी अन्य युवती से शादी कर लिए जाने की जानकारी होने व कोतवाली में प्रेमी युवक व प्रेमिका के बीच हुई रजामंदी की बात कहते हुए प्रेमिका ने प्रेमी के गांव नगला अडू स्थित घर पर पहुंचकर घर में घुसने का प्रयास किया।तो प्रेमी युवक के परिजनों ने अपने पुत्र की प्रेमिका पत्नी को घर में घुसने से रोकते हुए घर से बाहर निकाल दिया।इसी बात को लेकर युवती ने जमकर शोर शराबा करते हुए जमकर हंगामा कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस,सलेमपुर पुलिस चौकी के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने युवती को समझाकर बुझाकर शांत करते हुए घटना क्षेत्र आगरा होने की बात कहते हुए आगरा से ही कार्रवाई कराए जाने की कहकर भेज दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार, मिली मंजूरी
May 24, 2026
सादाबाद : वारदाना गोदाम में आग से हजारों का नुकसान
May 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार,
May 24, 2026
मुरसान : संदिग्ध हालात में विवाहिता की
May 24, 2026
सादाबाद : वारदाना गोदाम में आग से
May 24, 2026
सादाबाद : महिला पर हमला कर बदमाश
May 24, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
May 24, 2026
सादाबाद : युवाओं ने शुरू किया करवन
May 24, 2026
सादाबाद : महाराष्ट्र में पहलवान की हार्ट
May 24, 2026
Weather
Hathras
9:39 pm,
May 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























