सिकंदराराऊ (हसायन) 24 मई । हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरपुर में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई गाली गलौज मारपीट हो गई।मारपीट गाली गलौज के विवाद के दौरान हिंसक झडप हो गई।हिंसक झडप में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।इस दौरान मारपीट और फायरिंग की भी बात सामने आई है।झगडे के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई।ग्राम प्रधान विनीता के परिवार और गांव के दूसरे पक्ष में पुरानी रंजिश में विवाद उत्पन्न हो गया था।करीब दो साल पहले ग्राम प्रधान के पति उमेश उपाध्याय के भाई और राशन डीलर योगेश कुमार की हत्या कर दी गई थी।इस मामले में मुख्य आरोपी जीतू ठाकुर को बाद में मैनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।तब से उमेश उपाध्याय के परिवार को एक सरकारी गनर भी मिला हुआ है।यह विवाद तब शुरू हुआ जब उमेश उपाध्याय के भाई गणेश का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया।देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।झगडे के दौरान दोनों पक्ष की ओर से महिलाए भी शामिल हो गईं।आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति उमेश के भाई पूरन ने अपने घर की छत से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी।जिससे स्थिति और बिगड़ गई।झगड़े के दौरान प्रधान पक्ष का सरकारी गनर भी बीच-बचाव में आया और उसने झगडे के दौरान अपनी कार्बाइन तान दी।गणेश ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनसे लंबे समय से रंजिश रखते हैं।उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की गई थी और आज भी इसी दुश्मनी के कारण उन पर हमला किया गया है।इस मारपीट में गणेश,उनकी गर्भवती पत्नी शिवानी और पन्द्रह वर्षीय किशोर विश्वास घायल हुए हैं।शिवानी गर्भवती है और उसके पेट पर कुछ लोगों ने लात मारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि यह झगड़ा मामूली कहासुनी के बाद हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार, मिली मंजूरी
May 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : किशोरी को शादी की नीयत
May 24, 2026
मुरसान : संदिग्ध हालात में विवाहिता की
May 24, 2026
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार,
May 24, 2026
सादाबाद : वारदाना गोदाम में आग से
May 24, 2026
सादाबाद : महिला पर हमला कर बदमाश
May 24, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
May 24, 2026
सादाबाद : युवाओं ने शुरू किया करवन
May 24, 2026
Weather
Hathras
10:25 pm,
May 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























