सिकंदराराऊ (हसायन) 24 मई । क्षेत्र के दो अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों रविवार को सुबह साढे नौ बजे पर ताला लगा हुआ दिखाई दिया।शासन के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी ग्रीष्मकालीन गर्मी के मौसम में संचारी रोग मौसमी रोग के नियत्रंण के लिए आयोजित होने वाले आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ मेला भी आयोजित नही होते हुए दिखाई दिए।रविवार को सुबह आठ बजे से लेकर साढे नौ बजे तक दोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सुबह आयुष्मान आरोग्य मेले का आयोजन भी होते हुए नही दिखाई दिया।क्षेत्र के जलेसर सिकंद्रराऊ मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार चोबीस मई को निर्धारित समय से ढेड़ घंटा बाद तक भी कोई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाई नहीं दिया।स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ दिखाई दिया।दूसरी ओर हसायन कस्बा से इन्द्रनगर सिकतरा महासिंहपुर मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पर भी साढ़े नौ बजे तक कोई स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक मौजूद दिखाई नहीं दिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ दिखाई दिया।प्रति माह के प्रत्येक हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता हैं।लेकिन जिम्मेदार अपनी मनमानी के चलते समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डयूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं।जबकि कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव राय के द्वारा लगातार हाल ही में अभी दो दिन लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण किया गया है।और सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर भी पाए गए थे।कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण किए जाने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रो के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को काफी परेशान का सामना करना पड़ता है।इन दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर आसपास के करीब चालीस गांवों के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एकमात्र सहारा है।इन गांवों में बाण अब्दुलहईपुर,हैथारघुनाथपुर,नगला आल, नगला अडू, महासिंपुर,राम नगरिया,खुशालगढ़,रसूलपुर,नगला दली,जरैरा,भैंकुरी,बरसोली,नगला सकत,नगला डांडा, बॉडी,नगला वीरसहाय, सराय,बरसामई,मेदामई,नगला गडरिया और प्रेमनगर शामिल हैं।क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों और चिकित्सकों की अनुपलब्धता या संसाधनों की कमी एक आम समस्या बन गई है। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं।चिकित्सकों की प्रतिदिन की देरी से आने की आदत से मरीज परेशान,जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।इस संबंध में कार्यवाहक सीएमओ डॉ.राजीव रॉय ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के बंद होने के बारे में जानकारी की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार, मिली मंजूरी
May 24, 2026
सादाबाद : वारदाना गोदाम में आग से हजारों का नुकसान
May 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में आलू चिप्स यूनिट लगाएगी सरकार,
May 24, 2026
मुरसान : संदिग्ध हालात में विवाहिता की
May 24, 2026
सादाबाद : वारदाना गोदाम में आग से
May 24, 2026
सादाबाद : महिला पर हमला कर बदमाश
May 24, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
May 24, 2026
सादाबाद : युवाओं ने शुरू किया करवन
May 24, 2026
सादाबाद : महाराष्ट्र में पहलवान की हार्ट
May 24, 2026
Weather
Hathras
9:44 pm,
May 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























