Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मई | शहर के बामौली हाउस आगरा रोड पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान लगातार हो रही विद्युत कटौती की समस्या को लेकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय से उनके आवास पर मिले। किसानों ने बिजली संकट के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की समस्या उठाई। किसानों ने बताया कि इस समय बाजरा और मक्का की फसल में पानी लगाना बेहद जरूरी है। शासन की ओर से नलकूप कनेक्शनों पर 10 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं, लेकिन उन्हें मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इतना ही नहीं, बिजली आने का कोई निश्चित समय भी नहीं है, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि घरेलू कनेक्शनों पर भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के चलते बच्चे रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र में अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page