हाथरस 24 मई। सपा के प्रदेश कमेटी सदस्य रामनारायण काके आज गांव भोगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होने पहुंचे। इस अवसर पर कथा व्यास भागवत आचार्य श्री राघव दास जी महाराज वृंदावन ने उन्हें पटका पहनाकर एवं राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। भागवत कथा का आयोजन पंडित विनोद शर्मा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में रामनारायण काके का भी श्रद्धापूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित भक्तों एवं ग्रामीणों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि जहां भागवत कथा होती है, वहां ईश्वर का वास होता है और गांव के दुख-दर्द दूर होते हैं। कार्यक्रम में देवेश कुमार दीक्षित एडवोकेट ने उनके साथ आए सभी अतिथियों का सम्मान कराया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जादौन उर्फ काला, ऋषिपाल बघेल, पिंटू दिवाकर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में महेंद्र पाल पचौरी, विष्णु पचौरी, चिंकू पचौरी, रूपेश पचौरी, राजेश पचौरी, जतिन, हर्ष, दीपक, विनोद अग्निहोत्री, सचिन, सोनू, रामबाबू लाल दिवाकर, ज्ञान सिंह, राजकुमार, बलवीर सिंह, इंद्रपाल, चितरंजन पाराशर, लव कुमार, आकाश, विकास, राजू, नितिन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ब्रज प्रांत की
May 24, 2026
भारत तिब्बत सहयोग मंच की वर्चुअल बैठक
May 24, 2026
हसायन : ढाई साल रिलेशनशिप के बाद
May 24, 2026
हसायन : पुरानी रंजिश को लेकर चले
May 24, 2026
हसायन : पुलिस ने एसजीओ के साथ
May 24, 2026
हसायन : दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर
May 24, 2026
भीषण गर्मी व बिजली कटौती से परेशान
May 24, 2026
Weather
Hathras
8:49 pm,
May 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























