Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 दिसम्बर ।राया मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे जगबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ग्राम मोनिया और एदलपुर के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार, जगबीर सिंह और कांता देवी एक शोक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया है। घायल जगबीर सिंह को तत्काल सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। महिला की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page