Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 09 दिसम्बर । कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरीनगर छीतूपुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान पति पर अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए जाने के दौरान महिला ग्राम प्रधान के पति पर अभद्रता कर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।घटना के संबंध में पीडित बूथ अध्यक्ष भाजपा ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में प्रधानपति ने भी बूथ अध्यक्ष के द्वारा लगाए जा रहे अभद्रता गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी के आरोप काे खारिज करते हुए कहा कि मैने किसी के साथ कोई अभद्रता नही की है।वह अपने पिता की मृत्यु के बारे मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए गलत तरीके से सत्यापन कराकर रिपोर्ट करना चाह रहे है। देवेन्द्र कुमार शर्मा निवासी छीतूपुर हरीनगर के भाजपा बूथ अध्यक्ष है।देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता यतेन्द्र कुमार शर्मा की मृत्यु पांच दिसम्बर 2006 में हो गया था।अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए देवेन्द्र कुमार शर्मा ग्राम पंचायत हरीनगर छीतूपुर की महिला प्रधान जयदेवी के यहां पर प्रार्थनापत्र के साथ अन्य कागजात भी दे दिए है।उसके बाद भी प्रधानपति सुरेन्द्र सिंह नायक सत्यापन किए जाने के लिए आज कल आज कल कहकर टहला रहे थे।देवेन्द्र शर्मा ने  पिता जी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों से भी कहलवा दिया।उसके बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन नही कर रहे है।देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुछ दिनो से उनकी मॉ भी चक्कर लगा रही है।मगर प्रधानपति से मृत्यु प्रमाण पत्र नही बनाया।मंगलवार की शाम को देवेन्द्र कुमार शर्मा गांव श्यामपुर स्थित प्रधान के घर के लिए जा रहे थे।तो रास्ते में भाजपा बूथ अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रधान पति सुरेन्द्र नायक से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कहा तो बूथ अध्यक्ष पर प्रधानपति आग बबूला हो गया।प्रधानपति के द्वारा बूथ अध्यक्ष से कहा कि तेरा काम तो कभी नही करूंगा,जब बूथ अध्यक्ष ने बात करनी चाही।तो प्रधानपति गाली गलौज कर मारपीट कर अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page