सादाबाद 14 नवम्बर । बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत के बाद कस्बा, देहात में भी जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ जीत का उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही टीवी और सोशल मीडिया पर चुनाव परिणामों पर नज़र रख रहे थे। एनडीए की बढ़त और जीत सुनिश्चित होते ही कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर विजय उत्सव मनाना शुरू कर दिया। सादाबाद बस स्टैंड, नगर बाजार और बिसावर बाजार में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नारेबाजी की। उन्होंने ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ और ‘एनडीए विजय हो’ के नारे लगाए और मिठाई वितरित की। कई स्थानों पर भाजपा के झंडे लहराए गए और पटाखे भी फोड़े गए। भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने इस जीत को बिहार की जनता द्वारा विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के प्रति जताए गए विश्वास का परिणाम बताया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व, केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और आगामी स्थानीय राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नई ऊर्जा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। एनडीए की इस जीत को लेकर पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। जश्न मनाने वालों में सादाबाद से प्रमुख रूप से अंकुश गौड़, राधारमण अग्रवाल, सुनील गौतम, ओमवीर प्रधान, राजकुमार प्रधान, रंजीत सिंह, लछमन चौधरी, सूरज शाह, पवन चौधरी, पवन अग्रवाल, डॉ. कमल उपाध्याय, बबलू गौतम, कालू चौधरी, अंकुश शर्मा, हाफिज शफीक, अमित वर्मा और राकेश वर्मा शामिल थे। बिसावर से भाजपा नेता अरविंद चौधरी, जगवेंद्र प्रधान, मुकेश चौधरी, मनीष चौधरी, दिनेश आर्य, कालू चौधरी, बंटू सेठ और ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट का तीन
November 14, 2025
हाथरस में शटर काटकर सर्राफ की दुकान
November 14, 2025
आगरा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में कड़ाके
November 14, 2025
दिनेश बंसल बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के
November 14, 2025
हाथरस से रहा है पंडित नेहरू का
November 14, 2025
आरबीआई का बड़ा अभियान : भूले-बिसरे खातेदारों
November 14, 2025
हाथरस-अलीगढ़ से आगरा आने वाली रोडवेज बसें
November 14, 2025
Weather
Hathras
12:01 am,
Nov 15, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














