हाथरस 31 अक्टूबर । हैहयवंशी क्षत्रिय कांस्यकार समाज ने कुलभूषण आराध्य भगवान सहस्रार्जुन जी का 19 वां जन्मोत्सव अलीगढ़ रोड स्थित श्री सहस्रार्जुन जी के मंदिर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपराह्न काल से ही श्री सहस्रार्जुन जी का वैदिक मन्त्रों से अभिषेक, पूजा अर्चन आचार्य विनोद शास्त्री द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजना माहौर नेे उपस्थित होकर मन्दिर में प्रमुख 11 नन्दादीप प्रज्ज्वलित किये। भगवान सहस्रार्जुन जी की महाआरती की। आचार्य विनोद शास्त्री ने भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान सहस्रार्जुन जी का जन्म कार्तिक शुक्ल सप्तमी को हुआ था। वे सुदर्शन चक्र के अवतारी थे तथा अनष्ट्य द्रव्य देव थे। अर्थात् उनके राज्य में कभी धन नष्ट नहीं होता था और ना ही चोरी होती थी। उन्होंने महा विद्वान पराक्रमी लंकापति रावण को बंदी बना लिया था। अपने जीवन काल में किसानों के हितैषी एवं सृजनकर्ता थे। यज्ञ में, दान में, पराक्रम में, विक्रम में , पांडित्य में उनके सामान कोई हुआ है और ना ही कोई सुना जा सकेगा। ऐसा विष्णु पुराण में लिखा हुआ है। उसके उपरांत राम – श्याम ब्रदर्स ने 2100 दीपों का प्रज्जलित किया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश चन्द्र बागड़ी, रामबाग इंटर कॉलेज के अध्यक्ष कमल प्रकाश वागड़ी, मैनेजर नरेश चन्द्र वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, महेश चंद्र वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वर्मा, हरिदास जी व्यापार मंडल, बबलू वर्मा, मनीष बागड़ी, राजकुमार वर्मा, मोनू वर्मा, गोपाल दास जी, सचिन वर्मा, प्रिंस वर्मा आदि दर्जनों की संख्या में क्षत्रिय समाज के बंधु जन उपस्थित थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक रेफर
November 1, 2025
Related Posts
Recent Posts
तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर
November 1, 2025
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक
November 1, 2025
खेत में ट्रैक्टर चलाते समय हाई टेंशन
November 1, 2025
हाथरस में बुजुर्ग का शव घर में
November 1, 2025
फरीदाबाद से घर लौटते वक्त बाइक से
November 1, 2025
चौथ न देने पर व्यापारी को चाक़ू
November 1, 2025
श्रीकृष्ण-बलदेव की 435वीं शोभायात्रा धूमधाम से सम्पन्न,
November 1, 2025
Weather
Hathras
2:26 pm,
Nov 2, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










