हाथरस 19 जुलाई । जनपद के अभियोजन कार्यों की समीक्षा के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। विगत एक वर्ष से न्यायालयों में शासकीय अधिवक्ताओं (फौजदारी) द्वारा प्रभावी बहस एवं अभियोजन पक्ष की ओर से अपेक्षित सहयोग में कमी के कारण जहां सजा की दर कम और रिहाई की दर अधिक रही थी, वहीं अब स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। न्याय सहायक सचेन्द्र उपाध्याय द्वारा समय रहते शासकीय अधिवक्ताओं व अभियोजन अधिकारियों के साथ नियमानुसार पत्राचार, प्रभावी अनुश्रवण एवं आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप माह जून 2025 में अभियोजन कार्यों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विगत 16 जुलाई 2025 को आयोजित माह जून की अभियोजन समीक्षा बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार वादों में सजा की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सुधार न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को दर्शाता है। प्रशासन द्वारा न्याय सहायक सचेन्द्र उपाध्याय की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है और उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं दक्षता के साथ कार्य करते रहने की आशा व्यक्त की गई है। यह उपलब्धि न केवल अभियोजन तंत्र की सुदृढ़ता को दर्शाती है, बल्कि कानून के राज एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी एक सशक्त कदम है। एसपी ने न्याय सहायक सचेन्द्र उपाध्याय की सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के टिम्बर कारोबारी व उनके परिजनों
July 19, 2025
हसायन : विधुत मेगा बिल निराकरण शिविर
July 19, 2025
हसायन : बरसात के मौसम में घासफूंस,
July 19, 2025
हसायन : युवक ने हुक से फांसी
July 19, 2025
सादाबाद : प्राथमिक विद्यालय बंद होने से
July 19, 2025
हाथरस में रोटरी क्लब ऑफ हाथरस हेरिटेज
July 19, 2025
हाथरस में धूमधाम के साथ निकली बाबा
July 19, 2025
Weather
Hathras
10:04 pm,
Jul 19, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap